pixelcheck

ताज़ा खबरें, आपके हाथों में!दैनिक जागरण अब आपको नोटिफिकेशन भेजकर ताज़ा खबरों से अपडेट रखना चाहता है! बस अनुमति दें और देश-दुनिया की हर खबर, आपके फोन पर मिल जाएगी!

फिट और फाइन रहने के लिए रोजाना इस समय करें शरीर की मालिश

आधुनिक समय में मालिश को दुनियाभर में अपनाया गया है। इससे न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर का विकास होता है बल्कि नींद भी अच्छी आती है। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं तो मालिश का सहारा ले सकते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Updated: Mon, 15 Feb 2021 08:19 PM (IST)
Hero Image
मालिश के लिए सबसे उत्तम समय सुबह का होता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आयुर्वेद में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना शरीर की मालिश की सलाह दी जाती हैं। भारत में प्राचीन समय से मालिश का प्रचलन है। दादी नानी भी सरसों तेल अथवा नारियल तेल से छोटे बच्चे की मालिश करती हैं। ऐसा ऐसा माना जाता है कि मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। आधुनिक समय में मालिश को दुनियाभर में अपनाया गया है। इससे न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर का विकास होता है, बल्कि नींद भी अच्छी आती है। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो मालिश का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, मालिश के लिए कई प्रकार के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपको मालिश के फायदे के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

ऑलिव ऑयल

अगर आप लाइट मालिश करना चाहते हैं, तो ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को नमी पहुंचाता है और मसल्स को आराम पहुंचाता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है। अगर शरीर में कोई सूजन अथवा दर्द है, तो ऑलिव ऑयल से मालिश करें। इससे सूजन और दर्द में आराम मिलता है। साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी निजात मिलता है।

तिल का तेल

स्वस्थ और मजबूत हड्डियां शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके लिए तिल के तेल से अच्छा कोई तेल नहीं है। इसमें कॉपर, मैग्निशियम, कैलशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन पाए जाते हैं। रोजाना तिल के तेल से शरीर की मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और दिमाग शांत होता है। इसमें विटामिन-ई भी पाया जाता है, जो स्ट्रेच मार्क को कम करता है। साथ ही बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी कम करता है।

नारियल तेल

नारियल तेल खाने के लिए सबसे उत्तम तेल माना जाता है। इसके अलावा, यह त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है। प्राचीन समय से इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे बाल सिल्की और शाइनी होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण पाए जाते हैं, जिनसे त्वचा में नमी बनी रहती है साथ ही त्वचा साफ होती है।

बादाम का तेल

मालिश के लिए सबसे उपयुक्त तेल माना जाता है। इस तेल से बेहतरीन खुशबू आती है। इसमें विटामिन-ई पाया जाता है, जो त्वचा को सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखता है। इसमें एंटीफंगल के गुण पाए जाते हैं, जिनसे दाद, खाज और खुजली में आराम मिलता है।

सरसों का तेल

दादी नानी सरसों तेल को मालिश के लिए उत्तम मानती हैं। इससे सूजन कम होती है। साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है। सर्दी के दिनों में त्वचा पर सरसों तेल लगाने से त्वचा रूखी नहीं रहती है। सरसों तेल कैंसर सेल के विकास को धीमा करता है। बालों में सरसों तेल लगाने से बाल मजबूत और लंबे होते हैं।

कब करनी चाहिए मालिश

मालिश के लिए सबसे उत्तम समय सुबह का होता है। नहाने से 30 मिनट पहले मालिश करें। इसके बाद ही नहाएं। आप अपनी पसंद के तेल का इस्तेमाल मालिश के लिए कर सकते हैं। 1 महीने तक रोजाना 15 मिनट तक शरीर की मालिश करें। इससे आपको बेहतर परिणाम मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।